
बुधवार को लोकसभा में बजट 2017-18 का वित्तीय बिल पास कर दिया गया है। इस बिल के पास होने के बाद कई नियमों में बदलाव आ गए हैं। कई सारे इनकम टैक्स के नियम बदल जाएंगे। जानिए कौन-कौन से नए नियम लागू होने वाले हैं।
- 2.5 लाख से 10 लाख की कमाई वालों को अब 5 फीसदी टैक्स देना होगा, पहले यह 10 फीसदी था।
- 50 लाख से 1 करोड़ रुपए की कमाई वालों पर 10 फीसदी सरचार्ज लगेगा।
- राजीव गांधी इक्यूटी सेविंग स्कीम में इनवेस्ट करने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।
- आयकर विभाग के अधिकारी पिछले 10 सालों के उन मामलों को खोल सकते हैं, जिनकी कमाई और पूंजी 50 लाख रुपए से ज्यादा है।
- सरकार ने उन संपत्तिधारकों के लाभ को कम कर दिया है, जो उधारकर्ता बनकर किराए का फायदा उठाते हैं।
- 50,000 से अधिक का किराया पाने वाले को 5 फीसदी अतिरिक्त टीडीएस देना होगा।
- पैन कार्ड के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य होगा।
https://rashtriyadinmaan.com
