
लखनऊ. राजधानी स्थित लोहिया अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. यहाँ महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखे शव को कुत्तों ने नोच कर क्षत-विक्षत कर दिया. बताया जा रहा है कि सिकंदरपुर खुर्द चिनहट निवासी महिला पुष्पा (38) को पेट दर्द के चलते शनिवार को सुबह करीब 10 बजे इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक, फूड प्वाइजनिंग के कारण महिला की हालत गंभीर थी और शाम के वक्त महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसकी लाश को मर्च्युरी में रख दिया गया. जिसके बाद कुत्तों ने उसके शव को नोच कर क्षत-विक्षत कर दिया.
महिला के परिजनों का आरोप है कि आज सुबह जब उन्होंने शव को देखा तो उन्हें सिर्फ कंकाल मिला. उन्होंने बताया कि महिला के नाक, कान और बाल भी गायब थे. इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. इस मामले में संबंधित सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और वार्ड ब्वाय के खिलाफ कार्रवाई की गई है, साथ ही अस्पताल के निदेशक देवेंद्र नेगी ने कहा कि पूरे मामले की वह खुद करेंगे.
https://rashtriyadinmaan.com
