बीजिंग। सिनजियांग उधर मुसलमानों की बहुलता वाला प्रान्त है और वहां रहने वाले मुसलमान तुर्री भाषा बोलते हैं। यह प्रान्त चीन का अशांत क्षेत्र माना जाता और यहां वर्षों से हिंसा चल रही है। सरकार इसके लिए उग्रवादी या पृथकतावादी मुसलमानों को दोषी ठहराती है।
चीन ने अपने अशांत पश्चिम प्रांत सिनजियांग की शहरी बसों में बुर्का ओढ़ने वाली महिलाओं तथा दाढ़ी रखने वाले पुरुषों के बस में चढ़ने पर रोक लगा दी है।
यह कदम उसने सुरक्षा कारणों से उठाया है किन्तु इसे मुलसमानों के विरूद्ध बताकर सरकार के इस कदम की आलोचना की जा रही है। इसे उनके प्रति भेदभाव की नीति के रूप में देखा जा रहा है।
अधिकारियों ने शहरी बसों में पांच प्रकार की पोशाक पर रोक लगाई है। यह रोक उसने उत्तरी-पश्चिमीं शहर करमे प्रान्त की बसों में लगाई है।
https://rashtriyadinmaan.com
