
नई दिल्ली | कोरोना का खौफ पहले से है और इस डर के माहौल में आज जनता को महंगाई का डबल डोज मिला है। सुबह पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया था। शाम को जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद मोबाइल पर जीएसटी रेट 12 पर्सेंट से बढ़ाकर 18 पर्सेंट करने का ऐलान किया गया है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 39वीं बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया है।
जीएसटी की दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर देने का मतलब साफ है कि मोबाइल फोन महंगा होने वाला है। कोरोना के कारण पहले ही इसकी कीमत में तेजी आई है। चीन से सप्लाई प्रभावित होने के कारण ज्यादार ब्रैंड के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गजेट पहले से ही महंगे हो रहे हैं।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक अब माचिस पर 12 पर्सेंट का टैक्स लगेगा। पहले हैंड मेड माचिस पर 5 पर्सेंट और अन्य पर 18 पर्सेंट का टैक्स लगता था।
https://rashtriyadinmaan.com
