डा.पुष्पलता ने शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ संगठन मंत्री सुनील बंसल को सौंपा ज्ञापन


WhatsApp Image 2018-09-16 at 11.45.32 AM

भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायको के बीच में डां.पुष्पलता ने किया अनुदानित महाविद्यालयों के अनुमोदित शिक्षको के अतिशीघ्र विनियमितिकरण की मांग

lucknow / अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश(उपाकास्टा) की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानपुर विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ की अध्यक्ष डां.पुष्पलता तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने  कानपुर में भाजपा संगठन की ओर से आयोजित बैठक मे शामिल रहे प्रदेश संगठन मंत्री डां.सुनील बंसल  को प्रदेश सरकार के दर्जनों कैबिनेट मन्त्रियों,विधायको एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षको के अतिशीघ्र विनियमितिकरण हेतु ज्ञापन सौंप कर व्यक्तिगत अनुरोध किया ।

जिस पर संगठन मंत्री  द्वारा शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गयाकि मामला पूर्णरूपेण हमारे संज्ञान में है,मै आप लोगो का कार्य अवश्य करवाऊंगा। विदित रहे कि मा.संगठन मंत्री जी द्वारा अभी पिछले दिनों आगरा की बैठक में भी  शिक्षको संघ के प्रदेश संयोजक डां.अजय कुमार सिंह को भी सकारात्मक रुख के साथ आश्वस्त किया जा चुका है।

आज कानपुर में आयोजित कार्यक्रम/ज्ञापन सौंपने के अवसर पर मां.बंसल जी के समक्ष अनुमोदित शिक्षको के पक्षकार/पैरोकार .कैबिनेट मंत्री सतीश महाना , विधायक श्री सलिल विश्नोई; मा.नीलिमा कटियार,श्री अनिल शुक्ला वर्सी, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेश मैथानी तथा अशोक कटारिया सहित शिक्षक प्रतिनिधि डां.अनिल कुमार त्रिपाठी डां.अंकित गुप्ता डां.मोहन मिश्रा एवं डां.सन्ध्या पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।


Scroll To Top
Translate »