
लखनऊ | मण्डी परिषद के तत्वाधान में दि 15-16 सितम्बर 2018 को किसान बाजार में आयोजित दो दिवसीय जैविक उत्पाद एवं प्रदर्शनी का आज समापन हुआ| जैविक उत्पादों के विपणन और किसानों -उपभोक्ताओं को एक स्थान उपलब्ध कराने का मण्डी परिषद द्वारा किया गया प्रयास जैविक खेती करने वाले किसानों द्वारा काफी सराहा गया और पहला प्रयास होने के बावजूद काफी संख्या में जैविक उत्पादों के खरीदार किसान बाजार पहुंचे| किसानों के उत्साह को देखते हुए मंडी परिषद प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पुनः 29-30 सितंबर 2018 को जैविक उत्पाद प्रदर्शनी किसान बाजार में आयोजित की जाये |
प्रदर्शनी में कुल 47 किसानों के द्वारा स्टाल लगाए गए जिनमे चित्रकूट, हमीरपुर जालौन बाँदा महोबा अलीगढ़ फरूखाबाद कानपुर उन्नाव बहराइच बाराबंकी अम्बेडकर नगर बुलंदशहर,लखनऊ आदि जिलों से दाल चावल गुड़ आलू लौकी हल्दी सरसो का तेल शहद आदि ले कर आये थे जिनको उपभोक्ताओं ने परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बहुत पसंद किया|

प्रमुख सचिव कृषि, श्री अमित मोहन प्रसाद व मण्डी निदेशक श्री रमाकांत पाण्डेय एवं पत्नी सहित कई अधिकारीयों एवं कई उपभोक्ताओं ने जैविक उत्पादों की खरीदारी की |प्रदर्शनी में आये हुए लोगों व किसानों के मनोरंजन हेतु संस्कृति विभाग के प्रख्यात कलाकार श्री बालेश्वर ,श्री रामरथ पाण्डेय श्री एस पी चौहान ने भोजपुरी अवधी और हिंदी गानों की प्रस्तुति दी| आयोजन की सफलता को देखते हुए मण्डी प्रशासन ऐसे बाजार नियमित लगाने पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है |
प्रदर्शनी एवं बाजार के समापन के अवसर पर,सफल आयोजन हेतु टीम को मण्डी निदेशक रमाकांत पाण्डेय धन्यवाद दिया |
https://rashtriyadinmaan.com
