डा0 शशिकांत तिवारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनमंत्री नियुक्त


 

unnamed (6)लखनऊ |    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  निर्मल खत्री  ने डा0 शशिकांत तिवारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठनमंत्री नियुक्त किया है। डा0 शशिकांत तिवारी ने  अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी डा0 निर्मल खत्री व पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी डा0 रीता बहुगुणा जोशी  का संगठन मंत्री बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया।
डा0 शशिकांत तिवारी पूर्व में भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कृषि एवं बागवानी निगरानी समिति के चेयरमैन रह चुके है। डा0 तिवारी कांग्रेस संदेश पत्रिका के उत्तर प्रदेश के कार्डिनेटर भी रह चुके है। डा0 तिवारी पिछले 25 वर्षो में कांग्रेस पाटी, यूथ कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आई के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है।
डा0 शशिकांत तिवारी को बधाई देने में मुख्यरूप से पूर्व विधायक एवं पूर्व संगठन प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री गिरीश मिश्रा, कैप्टन सर्वजीत सिंह मक्कड़, शबनम पाण्डे, विधानमंण्डल दल के प्रवक्ता जीशान हैदर, संगठन मंत्री सुरेश वर्मा, चेयरमैन डाक्टर प्रकोष्ठ डा0 जियाराम वर्मा, प्रदेश सचिव पंकज तिवारी, प्रदेश सचिव परवीन खां, प्रदेश सचिव नसीम खां, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोध लाल शुक्ला, गोविन्द सिंह, बी0 बी0 सिंह, श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, आशीष भट्नागर, चेयरमैन, एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ नवाब कम्बर कैसर, चेयरमैन, विचार विभाग प्रकोष्ठ सम्पूर्णा नन्द मिश्रा, पिन्टू शुक्ला, मुन्ना दीक्षित, विजय त्रिपाठी, महेश बाल्मिकि, साबरा खातून सहित सैकड़ो कार्यकत्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।


Scroll To Top
Translate »