लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रस्तावित विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने होंगे। उन्होंने कहा कि कार्य समय पर न होने की किसी भी स्थिति पर पुनरीक्षित आगणन स्वीकार न कर सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी नियत की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क के तृतीय चरण के अवशेष कार्यों- सिंचाई प्रबन्धन एवं औद्यानिक तथा विद्युतीकरण के अवशेष 20 प्रतिशत कार्य को 31 जुलाई तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करा दिया जाये।
उन्होंने इनर रिंग रोड आगरा परियोजनान्तर्गत सड़क का निर्माण कार्य मार्च, 2016 तथा यमुना ब्रिज एवं आर0ओ0बी0 का निर्माण माह जून, 2016 तक पूर्ण कराना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आर0ओ0बी0 निर्माण हेतु रेलवे अनापत्ति प्राप्त करने हेतु निरन्तर प्रयास सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि निर्धारित माइलस्टोन के अनुसार माह जुलाई में ही बाक्स कल्वर्ट का का अतिरिक्त 30 प्रतिशत कार्य, 04 वी0यू0पी0/पी0यू0पी0 के आधे भाग पर छत का कार्य, आर0ई0वाॅल का अतिरिक्त 10 प्रतिशत कार्य, मैन कैरेज वे एम्बैन्कमेन्ट का अतिरिक्त 500 मी0 लम्बाई में कार्य, जी0एस0बी0 का अतिरिक्त 04 प्रतिशत कार्य, डब्ल्यू0एम0एम0 का कार्य, ड्रेन का अतिरिक्त 2000 मीटर लम्बाई में कार्य, यमुना ब्रिज का निर्माण का अतिरिक्त 06 प्रतिशत कार्य, आर0ओ0बी0 का अतिरिक्त 04 प्रतिशत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रोजेक्ट मानिटरिंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सी0जी0 सिटी (चकगजरिया) परियोजना लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एन0एच0-56) पर लगभग 807.84 एकड़ पर प्रस्तावित विकास कार्यों- आई0टी0 सिटी, आई0आई0आई0टी0, मेडी सिटी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, आध्ुानिक डेयरी प्लान्ट प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, मल्टी स्टोरी आवासीय टाउनशिप तथा हरित पट्टी युक्त अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाओं को आगामी जुलाई, 2016 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता केे साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीन कनेक्टर के अन्तर्गत प्लान्टेशन हेतु एवं सी0जी0 सिटी योजना के अन्तर्गत ई0डब्ल्यू0एस0/एल0आई0जी0 भवनों का वास्तुविद् द्वारा विस्तृत ड्राइंग व आगणन आगामी 01 माह में तैयार किया जाये। उन्होंने कहा कि सी0जी0 सिटी योजना में सुल्तानपुर रोड के उत्तरी भाग के जोनल सड़कों का निर्माण तथा उत्तरी भाग की जोनल सड़क के डिवाईडर पर वृक्षारोपण का कार्य आगामी 01 माह में पूर्ण कराया जाये।
श्री रंजन ने निर्देश दिए कि जय प्रकाश नारायण इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर परियोजना के समस्त कार्यों को आगामी 31 अक्टूबर, 2016 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर के गेस्ट हाउस ब्लाक में प्लम्बिंग का 30 प्रतिशत कार्य, कन्वेन्शन ब्लाक में 11 नम्बर एम0एस0ट्यूबलर ट्रस एवं ब्रेसिंग लगाने का कार्य एवं स्लैब का 10 प्रतिशत कार्य, एक्वाटिक ब्लाक में एम0एस0ट्यूबलर ट्रसेज पर ब्रेसिंग लगाने का कार्य माह जुलाई में ही पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि पार्किंग ब्लाक में आन्तरिक फिनिशिंग एवं सर्विसेज का 60 प्रतिशत तथा वाह्य फिनिशिंग का 45 प्रतिशत कार्य, म्यूजियम ब्लाक प्लम्बिंग का 75 प्रतिशत तक तथा स्वीकृत निविदा के अनुसार फिनिशिंग का 50 प्रतिशत कार्य, वाह्य विकास कार्य म्यूजियम ब्लाक क्षेत्र में वाह्य विकास कार्य 20 प्रतिशत कार्य जुलाई माह में ही पूर्ण कराया जाये।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पुराने लखनऊ के विकास कार्यों के अन्तर्गत क्लाॅक टावर/पिक्चर गैलरी परिसर के अवशेष कार्य तथा हेरिटेज आई की स्थापना आदि कार्य हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट आगामी माह जुलाई के अन्तिम सप्ताह तक तैयार कर प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ हाॅट (अवध शिल्प ग्राम योजना) में फूड कोर्ट के अन्तर्गत ब्रिक वर्क व फर्श की ग्रिड स्लैब तथा फर्श के नीचे सेनेटरी कार्य हेतु सी0आई0 पाइप डालने का 60 प्रतिशत कार्य, क्राफ्ट कोर्ट में 04 नग छतें डाले जाने का कार्य, डारमेटरी में प्रथम तल की छतंे डाले जाने के कार्य का 60 प्रतिशत कार्य, क्राफ्ट शाॅप में भू-तल की छत डाले जाने के कार्य का 40 प्रतिशत कार्य, ए0सी0 क्राफ्ट शाॅप में प्रथम तल की छत डाले जाने के कार्य का 50 प्रतिशत कार्य, प्रदर्शनी हाॅल के फाउन्डेशन/फ्लिंथ का 60 प्रतिशत कार्य माह जुलाई में ही अवश्य पूर्ण करा दिये जायें।
बैठक में प्रमुख सचिव, आवास विकास श्री सदाकान्त, सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।