नशाखोरी देश के कुछ भागों में चिंता की बात: राजनाथ


2015_9image_19_11_564614391untitled-llनई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि देश के कुछ भागों में नशाखोरी की समस्या चिंता की बात है और युवकों को इससे बचाया जाना चाहिए। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो एनसीबी के कामकाज की समीक्षा करते हुए राजनाथ ने यहां गृह मंत्रालय के अधिकारियों और एनसीबी को लंबित प्रस्तावों को तत्काल निपटाने का निर्देश दिया ताकि मादक पदार्थ नियंत्रक एजेंसी देश में मादक पदार्थों के प्रवाह पर अंकुश लगाने वाली प्रमुख संस्था के तौर पर काम करे।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाया जाना चाहिए, जो देश के कुछ हिस्सों में चिंता का सबब है। एेसी खबर हैं कि पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बहुत से युवक मादक पदार्थों के सेवन के आदी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर 2014 में आकाशवाणी पर अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नशाखोरी की आदत को विनाशकारी बताया था और कहा था कि मादक पदार्थों पर युवकों द्वारा खर्च किया जा रहा धन शायद आतंकवाद तक पहुंच रहा है। एनसीबी ने एक प्रस्तुति के माध्यम से गृह मंत्री को भारत में मादक पदार्थों की स्थिति से अवगत कराया। सिंह को दक्षिण पश्चिम एशिया से सड़क और समुद्र मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ मादक पदार्थों के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई।

Scroll To Top
Translate »