नई दिल्ली : देश की सरहद पर भारतीय जवान मारे जा रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को बुलाकर इफ्तार पार्टी दे रहा है। यह कहना है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का।
सोमवार को यहां पंपोर हमले के बारे में सिब्बल ने कहा कि पाकिस्तान निरंतर हमारे देश में आतंकवादी भेज रहा है वहीं देशभक्ति का राग गाने वाली आरएसएस पाकिस्तान के अधिकारियों को इफ्तार पार्टी दे रही है। सिब्बल का कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि आरएसएस के कहने और करने में बहुत फर्क है। सिब्बल ने कहा कि यूपीए ने ऐसी गलती कभी नहीं की।
https://rashtriyadinmaan.com

