
अभियान में एक जवान भी शहीद हुआ है। आतंकियों ने शनिवार सुबह सेना के त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) पर हमला कर भागने का प्रयास किया था। सुरक्षा बलों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान आतंकी एक मकान में घुस गए। मकान में छुपे आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच दोपहर एक बजे फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी किश्तवाड़ की तरफ से आए होंगे।
वहीं मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में गंगबल के जंगलों में सुरक्षा बलों के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उनसे दो एके राइफल और उनके कारतूस बरामद किए गए है। ये दोनों आतंकी विदेशी बताए जा रहे हैं। श्रीनगर के नवाकदाल इलाके में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गश्त लगा रहे जवानों पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि ग्रेनेड निशाने से चूक गया और यह हमला नाकाम रहा।
https://rashtriyadinmaan.com
