सुविधा :PAN-Aadhaar लिंक कराने की आखिरी तारीख बढ़ी


वित्त मंत्रालय के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख अब सातवीं बार बढ़ाई गई है।

सरकार ने पाया कि इससे पहले दो बार बढ़ाई गए डेडलाइन्स में लोग पैन से अपने आधार को लिंक नहीं करा पाए थे। जब से पैन को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी हुआ तब से अब बिना आधार लिंक वाला पैन कार्ड सही नहीं माना जा रहा। ऐसे में लोगें को अपने PAN को आधार से लिंक कराना जरूरी हो गया है। जिन लोगों ने हाल में पैन कार्ड बनवाया है और अभी तक आधार से लिंक नहीं करा पाए उनके लिए यह अच्छी खबर है।


Scroll To Top
Translate »