केजरीवाल को मिले दो दिन के अंदर 25 लाख रुपए चंदा


 

2015_7image_14_45_329656937arvindkejriwal--621x414-llनई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से चंदे की अपील करने के बाद दो दिनों के भीतर ही उनकी पार्टी को 25 लाख रुपए चंदे के रूप में मिले हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात 8 बजे तक 942 लोग पार्टी फंड 14 रुपए से ज्यादा चंदा जमा करा चुके थे। बता दें कि चंदा देने वालों में से ज्यादातर लोग दिल्ली के ही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि लिहाज से लोगों के बीच चंदा देने का क्रेज देखा जा रहा है उससे उम्मीद लगाई जा रही है एक सप्ताह के भीतर ये आंकड़ा एक करोड़ के पार कर जाएगा।

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी पूरी सावधानी बरत रही है और चंद का हिसाब अपनी वेबसाइट पर डाल रही है। केजरीवाल के अलावा पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया पर चंदे की अपील कर रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को केजरीवाल ने अपील की थी कि उन्हें जो फंड मिला था वो विधानसभा चुनाव में ही खत्म हो गया है। और अब पार्टी चलाने में मुश्किलें आ रही हैं।


Scroll To Top
Translate »