लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर विस्तारा एअरलाइंस के सी.ई.ओ. श्री फी टीक यो ने आज यहां मुलाकात की। भेंट के दौरान श्री यो ने अपनी एअरलाइंस के कार्य-कलापों के विषय में मुख्यमंत्री को बताया।
मुख्यमंत्री ने एअरलाइंस द्वारा हवाई सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए श्री यो को बधाई देते हुए कहा कि एअरलाइंस की अच्छी सेवाओं के बारे में उन्हें लोगों से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे स्वयं भी विस्तारा एअरलाइंस से यात्रा का अनुभव प्राप्त करना चाहेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
