गुटबाजी करने वाले के लिए पार्टी में जगह नही है—– शिवपाल सिंह यादव


unnamed999897677लखनऊ|
         समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  शिवपाल सिंह यादव ने आज यहाँ कहाँ कि चुनाव सिर पर हैं। यह मेरी भी परीक्षा की घड़ी है। हमारा इस समय एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हमें प्रचंड बहुमत की सरकार बनानी है। सभी को बूथ सम्हालना है और पार्टी के निर्देश का पालन करना है।
 श्री यादव पार्टी कार्यालय के डा0 लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनका जोशीले नारों के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं से उन्हांेने कहा कि समाजवादी सरकार ने बहुत काम किये हैं। जिनसे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। मुख्यमंत्री  ने बहुत रोजगार दिया है, अभी और रोजगार देना है। सड़क, पुल, पेंशन, दुर्घटना बीमा योजना, बीमारी के लिए आर्थिक सहायता, 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि जनहित के कार्यो का प्रचार घर-घर तक करना है। काम के हिसाब से वोट मिलने चाहिए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने जो फैसला किया है उस पर सबको अमल करना है सबको एक होकर काम करना चाहिए। पार्टी में कहीं गुटबाजी नही होनी चाहिए। गुटबाजी करने वाले के लिए पार्टी में जगह नही है। उन्होंने कहा कि नारे पहले समाजवादी पार्टी, नेताजी और फिर मुख्यमंत्री जी के लगाने चाहिए।

Scroll To Top
Translate »