सुब्रमण्यम स्वामी: मैं अरुण जेटली से बेहतर वित्त मंत्री होता


 

subramanian-swamy-pti

दिल्ली | बीजेपी के नेता और राज्यसभा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का वित्त मंत्री बनने का दर्द उस समय खुलकर सामने आ गया, जब उन्होंने अपनी जुबान से कहा कि वह अरुण जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होंगे.

स्वामी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि मैं अर्थशास्त्री हूं. वह वकील हैं. वह मुझसे बेहतर कैसे हो सकते हैं.

स्वामी की जेटली से खुली अदावत चलती है. एक कार्यक्रम में स्वामी एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह जेटली से बेहतर वित्त मंत्री बनेंगे.

स्वामी द्वारा आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की लगातार आलोचना को भी जेटली पर परोक्ष हमले के तौर पर देखा जाता था.

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर स्वामी वित्त मंत्री होते तो महंगाई पर लगाम कस सकते थे जिसके बाद यह जवाब आया.

सुब्रमण्यम स्वामी का मानना है कि वह अरुण जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होंगे. स्वामी ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं अर्थशास्त्री हूं.

स्वामी ने कहा कि दक्षिण के ब्राह्मणों और उत्तर के ब्राह्मणों में लंबे समय से लड़ाई चलती रही है. जब मंच संचालक ने उनसे खुलकर पूछा कि क्या बीजेपी ने उनके बोलने पर रोक लगाई है तो स्वामी ने जेटली पर चुटकी लेते हुए कहा कि मेरे ऊपर कोई रोक नहीं लगी है. आपकी समस्या यह है कि आप जेटली से काफी बातें करते हैं.

यह पूछने पर कि क्या गृह मंत्री के रूप में वह राजनाथ सिंह से बेहतर रहेंगे तो स्वामी ने कहा कि राजनाथ मेरे दोस्त हैं. सरदार पटेल के बाद वह सबसे अच्छे गृह मंत्री हैं.

 


Scroll To Top
Translate »