
लखनऊ । घाटमपुर पावर प्लांट में नेवली लिग्नाइट कारपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से भूमि अधिग्रहण मे घोटाला किया गया है जिसके चलते करोड़ों का व्ययभार बढा वहीं विलम्ब से पावर प्लांट की लागत भी काफी बढ गई है । नेवली लिग्नाइट के इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये ।
डीएम कानपुर ने अपनी जांच रिपोर्ट मे इस मामले को पकड़ा और ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव व चेयरमैन आलोक कुमार को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है ।
घाटमपुर मे नेवली लिग्नाइट कारपोरेशन का पावर प्लांट केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम है । जहां पर भूमि का अधिग्रहण किया जाना था जिसमें काफी गड़बड़ी हुई । तो इस मामले की जांच जिलाधिकारी कानपुर ने कराई तो नेवली लिग्नाइट कारपोरेशन के यहां पर तैनात अधिकारियों व कमचारियों की ही अनियमितता सामने आई । देरी की वजह से पावर प्लांट की लागत मे भी करीब 34, करोड़ की बढ़ोत्तरी हो गई ।
इस मामले में डीएम कानपुर ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने को लिखा है ।
https://rashtriyadinmaan.com
