महाराष्ट्र: संजय राउत बोले, उद्धव और भागवत के बीच नहीं हुई कोई बातचीत, शिवसेना से ही होगा CM


इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा था कि उनके पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि यदि भाजपा नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से बृहस्पतिवार को मिलते हैं, तो उनकी पार्टी इस कदम से सहमत है।

उन्होंने कहा था कि हमने राज्यपाल से मुलाकात की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने भी उनसे मुलाकात की। और यदि भाजपा नेता राज्यपाल से मिलते हैं (सरकार गठन का दावा पेश करने के लिये) तो उन्हें सरकार बनाना चाहिए क्योंकि वह (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी है।


Scroll To Top
Translate »