समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर्व पर बधाइयां देते हुए कहा है कि राखी का यह पर्व परस्पर प्रेम, सद्भाव के साथ बहनों के आत्मसम्मान की रक्षा का भी संकल्प दिवस है।
उन्होने कहा है कि भाई-बहन के अटूट प्यार का यह त्यौहार है। सभी भाई-बहनों को सामाजिक-सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का व्रत लेना चाहिए। यह दिन नरनारी समानता और सामाजिक समरसता को यथार्थ में बदलने का भी दिवस है।
https://rashtriyadinmaan.com

