मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद में एक प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराने के निर्देश दिए


मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कार्याें की समीक्षा
tttggy768 (43)लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रत्येक जनपद में एक प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की पक्षधर है। इसके दृष्टिगत मीडिया को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करायी जाए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक बैठक में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि प्रत्येक जनपद में जिला सूचना संकुल विकसित किया जाए। संकुल में जिला सूचना कार्यालय, प्रेस कांफ्रेन्स हेतु सभी सुविधाओं से युक्त एक हाॅल तथा प्रेस क्लब शामिल होंगे।
बैठक मंे प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल तथा सूचना निदेशक श्री आशुतोष निरंजन मौजूद थे।

Scroll To Top
Translate »