भाजपा विधायक राधा मोहनदास अग्रवाल के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर-कांग्रेस


44rr5treydownload (1)

लखनऊ,।कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में जंगलराज खत्म करने का नारा देकर जनता के वोट लेने वाली योगी सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोरक्षा के नाम पर और इनके विधायक प्रशासनिक अधिकारियों को दबंगई दिखाकर खुलेआम कानून अपने हाथ में ले रहे हैं।

त्रिपाठी ने कहा कि जनपद गोरखपुर की ए.एस.पी.(सी.ओ.) चारू निगम के साथ पार्टी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने जिस तरह अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया, इसकी निन्दा की जानी चाहिए। उन्होंने सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में भाजपा विधायक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की है ताकि इनके कार्यकर्ता और विधायक इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न कर सकें।

इस बीच चारू निगम ने फेसबुक पोस्ट करके अपने आंसुओं पर सफाई दी है। चारू ने लिखा है कि उनके आंसू बीजेपी विधायक राधा मोहनदास दास अग्रवाल के फटकार की वजह से नहीं निकले, बल्कि उनके सीनियर अधिकारी एसपी सिटी गणेश साहा के वहां पहुंचने और पुलिस फोर्स के साथ खड़े होने की वजह से आए। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में हिंदी और इंग्लिश में अपनी व्यथा लिखी है।चारू ने पोस्ट किया, ’मेरे आंसुओं को मेरी कमज़ोरी न समझना, कठोरता से नहीं कोमलता से अश्क झलक गए।’ उन्होंने पोस्ट किया, ’महिला अधिकारी हूं, तुम्हारा गुरूर न देख पाएगा, सच्चाई में है ज़ोर इतना अपना रंग दिखलाएगा।’ चारू ने कहा कि उनकी ट्रेनिंग ने कमजोर होना नहीं सिखाया है। उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया भी अदा किया। गौरतलब है कि रविवार को भाजपा विधायक राधा मोहन अग्रवाल ने आईपीएस चारू निगम को लोगों के सामने जमकर फटकार लगाई थी।


Scroll To Top
Translate »