
lucknow | मण्डी परिषद द्वारा आज तीसरी बार जैविक उत्पाद प्रदर्शनी एवं बाजार का आयोजन किसान बाजार,सिनेपोलिस के सामने, विभूति खंड में किया गया |
जिसमें बाराबंकी, फैज़ाबाद, कानपुर, उन्नाव, अम्बेडकरनगर आदि से लगभग 30 किसानों के द्वारा सब्ज़ी,दालें,देसी घी, शहद, सरसों का तेल, गुड़ आदि की बिक्री उपभोक्ताओं को की गई. प्रदर्शनी कल भी रहेगी.
मण्डी परिषद द्वारा जैविक फ़सलों के उत्पादकों एवम् उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने तथा एक बाज़ार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दि १५ व १६ सितम्बर २०१८ को किसान बाज़ार में जैविक उत्पाद प्रदर्शनी एवं बाज़ार का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के कई जिलों हमीरपुर जालौन बाँदा उन्नाव बुलन्दशहर लखनऊ कानपुर बाराबंकी सीतापुर बहराइच अम्बेडकर नगर फ़ैज़ाबाद आदि से ४७ किसानों और संस्थाओं ने भाग लिया था। इस आयोजन की सफलता ,किसानों के उत्साह तथा उपभोक्ताओं की सहभागिता को दृष्टिगत कर पुनः इसका आयोजन तीसरी बार 6, 7 अक्टूबर को किसान बाज़ार ,गोमती नगर में सुबह 12 बजे से रात 9 बजे तक किया जा रहा है| यह जानकारी नवीन कुमार कोहली मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं जैविक प्रदर्शनी प्रचार प्रसार ने दी ।
श्री नवीन कुमार कोहली ने बताया कि जैविक उत्पादों के विपणन और किसानों -उपभोक्ताओं को एक स्थान उपलब्ध कराने का मण्डी परिषद द्वारा किया गया प्रयास जैविक खेती करने वाले किसानों द्वारा काफी सराहा गया और पहला प्रयास होने के बावजूद काफी संख्या में जैविक उत्पादों के खरीदार किसान बाजार पहुंचे थे. प्रदर्शनी में कुल 47 किसानों के द्वारा स्टाल लगाए गए थे जिनमे चित्रकूट, हमीरपुर जालौन बाँदा महोबा अलीगढ़ फरूखाबाद कानपुर उन्नाव बहराइच बाराबंकी अम्बेडकर नगर बुलंदशहर,लखनऊ आदि जिलों से दाल चावल गुड़ आलू लौकी हल्दी सरसो का तेल शहद आदि ले कर आये थे जिनको उपभोक्ताओं ने परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बहुत पसंद किया. प्रमुख सचिव कृषि, श्री अमित मोहन प्रसाद व मण्डी निदेशक श्री रमाकांत पाण्डेय एवं पत्नी सहित कई अधिकारीयों एवं कई उपभोक्ताओं ने जैविक उत्पादों की खरीदारी की थी.प्रदर्शनी में आये हुए लोगों व किसानों के मनोरंजन हेतु संस्कृति विभाग के प्रख्यात कलाकार श्री बालेश्वर ,श्री रामरथ पाण्डेय श्री एस पी चौहान ने भोजपुरी अवधी और हिंदी गानों की प्रस्तुति दी थी |
https://rashtriyadinmaan.com
