मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी समाजवादी पार्टी,हमने बहुत इंतजार किया—अखिलेश यादव


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा, ”कांग्रेस के लिए हमने बहुत इंतजार किया है। अभी तक तो हमने इंतजार किया लेकिन अब नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा कि अब हम मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा और गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी से बात करेंगे। छत्‍तीसगढ में भी गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी से बात चल रही है।

दो दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी। मायावती ऐलान कर चुकी हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगी। इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस को अपना दिल बड़ा करना चाहिए और समान विचारधारा वाले सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहिए।


Scroll To Top
Translate »