
लखनऊ,26 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी की सदस्यता से बीते दिनों कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा देकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी थी। मगर आज यूपी की राजनीति के कई बड़े नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर अखिलेश यादव को राहत की साँस जरूर दी है। समाजवादी पार्टी की सदयता से बीते दिनों कई बड़े नेताओं ने एक के बाद इस्तीफा दे दिया था। ये सभी नेता एमएलसी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। लगातार कई नेताओं के जाने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को काफी बड़ा झटका लगा था। कई नेता गए तो दूसरे दलों से आये कई बड़े नेताओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन भी की है। बसपा सरकार में पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज ने मायावती को छोड़कर सपा की सदस्यता ले ली थी। अखिलेश यादव ने भी उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना कर उनका स्वागत किया था। इन्द्रजीत सरोज के साथ उनके सैंकड़ों समर्थकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी।
आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान बसपा के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, पूर्व एमएलसी मनीष जायसवाल सपा में शामिल हुए। साथ ही पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार, वंदना शुक्ला, राजीस्व शर्मा भी सपा में शामिल हुए हैं। बसपा नेता राकेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा जिला पंचायत सदस्य मुजफ्फरनगर सपा में शामिल हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था, जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा सपा में बड़ी संख्या में दूसरी पार्टियों से लोग शामिल हो रहे हैं। व्यापारियों का बहुत नुकसान हुआ है, नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार ठप हो गया है। नोटबन्दी और जीएसटी ने देश की जीडीपी को कम कर दिया है। घर घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे और उन्हें समझाएंगे। ताजमहल को देखते ही ये लोग क्या क्या कहते थे। भगवान राम ने क्या कर दिखाया कि वेस्ट गेट पर उन लोगों को झाड़ू लगाना पड़ रहा है। मैं भगवान राम को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने ये काम कराया। कूड़े की सफाई सबसे अच्छे से सपा करती है।
https://rashtriyadinmaan.com
