विश्व पर्यावरण दिवस संजयनगर स्थित शिल्प उद्यान पार्क में वृक्षारोपण किया गया

लखनऊ | वर्ष-2024-2025 में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा 1,00,000 लाख वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ-साथ 21,000 फलदार वृक्षों का रोपण करने का निर्णय लिया गया है। जिसके अन्तर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संजयनगर स्थित शिल्प उद्यान पार्क में अपर सचिव सी पी त्रिपाठी, प्रभारी मुख्य अभियन्ता मानवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता आलोक रंजन, अधिशासी अभियन्ता लवकेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता वीरेन्द्र कुमार, विशेष कार्याधिकारी-द्वितीय, सहायक अभियन्ता संजय मेहरोत्रा एवं उद्यान प्रभारी, गा0वि0प्रा0, गाजि0 व अन्य स्टाफ की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया। निर्देशित किया गया कि-
1- प्राधिकरण की योजनाओं की सेन्ट्रल वर्जों में अवांछनीय पौधे उगे हुए हैं। अवांछनीय पौधों की कटाई एवं साफ-सफाई हेतु प्रत्येक सप्ताह विषेश अभियान चलाया जाए।
2- योजना में हरित पट्टी, ग्रुप हाउसिंग सोसाईटी एवं पार्कों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए।
3- प्राधिकरण द्वारा अनुरक्षित किये जा रहें पार्कों में निर्मित षौचालयों की मरम्मत एवं साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए।
4- प्राधिकरण द्वारा अनुरक्षित किये जा रहें पार्कों में आगन्तुको की सुविधा हेतु पीने के पानी के लिए वाटर कूलर एवं शुद्व पेय जल की व्यवस्था की जाए।
5- प्राधिकरण द्वारा अनुरक्षित किये जा रहें पार्कों में जगह-जगह प्लास्टिक ड्रम वाले उच्चकोटि के डस्टबिनों की स्थापना की जाए, तथा उन पर जी0डी0ए0 के लोगो सहित स्वच्छता से सम्बन्धित पेन्टिंग भी कराई जाए।
6- प्राधिकरण द्वारा अनुरक्षित किये जा रहें समस्त पार्कों में जगह-जगह निर्देषिका बोर्ड लगाये जाए, जिससे पार्क में आने वाले भ्रमणकारियों को सूचनाएं मिल सकें।
https://rashtriyadinmaan.com
