मण्डलायुक्त डाॅ0 रोशन जैकब के नेतत्व में एलडीए की टीम ने चलाया
पौधरोपण अभियान

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ही मानव जीवन को सुखद बनाया जा सकता हैः
मण्डलायुक्त
लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरदोई
रोड स्थित बसन्तकुंज योजना में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डाॅ0 रोशन जैकब के नेतत्व में एलडीए के अधिकारियो व कर्मचारियों ने राष्टं प्रेरणा स्थल के पास सेक्टर-ज े में विकसित की गयी ग्रीन बेल्ट में एक साथ 10 हजार पौधे लगाये।
इस मौक े पर मण्डलायुक्त डाॅ0 रोशन जैकब ने चंदन व शरीफा का पौधा लगाकर
अभियान की शुरूआत की। उन्होंने लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ही मानव जीवन को सुखद बनाया जा सकता है।
इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हर मानव की होनी चाहिए, क्योंकि इसी
पर हमारा जीवन निर्भर है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का पर्यावरण स े ब ेहतर कोई दोस्त नहीं हो
सकता, क्योंकि स्वच्छ पर्या वरण ही स्वस्थ जीवन का आधार बनता है। पर्यावरण के सुरक्षित
होने से ही मानव जीवन में खुशहाली आ सकती ह ै।
इस क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भी चंदन
का पौधा रोपित किया। उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट में एक साथ 10 हजार पौधे लगाये गये
हैं। इसमें आवंला, नीम, पीपल, आम, पिलखन, चंदन, रूद्राक्ष, बेला, चमेली, रात रानी, गंधराज,
खजूर, कदम, बाॅटल ब्रश, सफेद चांदनी, सीता अशोक, कटहल, जामुन व गुलमा ेहर आदि
प्रजातियों क े पौधे शामिल हैं। उपाध्यक्ष ने अवगत कराया कि पेड़-पौधों की सुरक्षा क े दृष्टिगत
पहले से ही ग्रीन बेल्ट की बाउन्डंीवा ॅल बनवा दी गयी है। साथ ही सिंचाई की उपयुक्त
व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए निर्धारित स्थानों पर बोरिंग कराने के साथ ही पूरे क्षेत्र में पाइप
लाइन बिछायी गयी है।
इस मौके पर एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, मुख्य अभियन्ता अजय कुमार सिंह,
विशेष कार्या धिकारी वन्दना पाण्ड ेय, अधिशासी अभियंता नवनीत शर्मा , मनोज सागर, संजय
जिंदल, सहायक उद्यान अधिकारी कर्ण सिंह एवं मोहम्मद इमरान सम ेत अन्य अधिकारी व
अभियंता गण उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
