
लखनऊ | गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने नवरात्र में व्यावसायिक और आवासीय 190 संपत्तियों को नीलामी कर करीब 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। यह नीलामी प्रक्रिया 10 अक्तूबर से चार दिन चलेगी।जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ।
उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।जीडीए सभाकक्ष में 10 से 15 अक्तूबर तक नीलामी प्रक्रिया चलेगी। इसमें प्राधिकरण की संपत्तियों को बेचा जाएगा। 10 अक्टूबर को 47 संपत्तियों की नीलामी होगी। इसके अलावा 11 अक्टबूर को 46, 12 अक्टूबर को 50 और 15 अक्टूबर को 47 संपत्तियां नीलाम होंगी। इन सभी के बिकने पर प्राधिकरण को करीब 400 करोड़ रुपये की आय आर्जित होगी। इसमें आवासीय व व्यवसायिक भूखंड, दुकानें, क्योस्क, औद्योगिक भूखंड, नर्सिंग होम, एलआईजी, एमआईजी आदि शामिल है। यह संपत्तियां मुख्य रुप से गोविंदपुरम, कर्पूरीपुरम, वैशाली, स्वर्णजयंतीपुरम, आरडीसी, इंदिरापुरम, प्रताप विहार, कौशाम्बी, संजयनगर, इंद्रप्रस्थ, मधुबन-बापूधाम आदि योजनाओं में शामिल है। ब्याज की सब्सिडी पर लोन दिलाएगा जीडीएजीडीए अपनी योजनाओं में खाली पड़े ईडब्ल्यूएस और एलआईजी की स्कीम निकालेगा। इसमें जनता को प्रधानमंत्री आवासीय योजना की तरह लोन दिलाने में सहयोग करेगा।
इस संबंध में जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने संपत्ति प्रभारी और वित्त नियंत्रक को कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। संपत्ति प्रभारी का काम होगा कि वह अपने जोन में खाली पड़ी ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भवनों की सूची तैयार करें। वहीं वित्त नियंत्रक बैंकों से मिलकर जनता को लाभ दिलवाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि जनता को बैंकों से मिलकर ब्याज की सब्सिडी पर लोन दिलाने में प्राधिकरण सहयोग करेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
