गाजियाबाद बिल्डर मर्डर केसःजमीन या फिर पुराने विवाद की वजह से हत्या


 

hatya1-1450327199गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 के नीति नगर इलाके में अंधाधुंध फायरिंग करके की गई बिल्डर की हत्या के मामले में अज्ञात हमलावरों के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। आशंका जताई जा रही है की कि किसी करीबी ने बिल्डर की मुखबिरी करके हत्यारों को इसकी सूचना दी। पुलिस बिल्डर के फोन कॉल की मदद से भी हत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगी है। इसके अलावा घायल और परिजनों से इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूरी प्लानिंग के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।

गौरतलब है कि मेरठ के बिल्डर अमित शर्मा की बुधवार रात को कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों के पास आधुनिंग हथियार भी थे। इससे साफ जाहिर होता है कि हमलावरों को हत्या के लिए सुपारी दी गई। एके 47 और 9 एमएम पिस्टल आमजन के लिए प्रतिबंधित है। सिर्फ आर्मी और पुलिस के पास ही इस तरीके के हथियार होते हैं या फिर गिने चुने गैंग हैं, जो इस प्रकार के अत्याधुनिक हथियार का इस्तेमाल कर करते हैं।

जमीन या फिर कोर्इ पुराना विवाद हो सकता है वजह

माना जा रहा है कि किसी जमीन या फिर पुराने विवाद की वजह से बिल्डर की हत्या की गई है। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तीन टीमें छानबीन के लिए लगी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल फोन से कुछ  क्लू मिल सके। केस से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Scroll To Top
Translate »