सरकार किसानों, नौजवानों तथा गरीबों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत: मुख्यमंत्री


indexमुख्यमंत्री का उन्नाव भ्रमण
लखनऊ:   मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सर्वांगीण एंव सन्तुलित विकास पर जोर देते हुए घोषणा पत्र में किये गये वादो को पांच साल के बजाय तीन साल में ही पूरा किया है। राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों, वंचित व गरीब लोगों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री आज जनपद उन्नाव में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। पत्रकारों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने निःशुल्क लैपटाॅप वितरण, संशोेधित कन्या विद्याधन योजना के माध्यम से मेधावी छात्र-छात्राओं को लाभान्वित कर रही है।
श्री यादव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया कि सरकार गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। गरीबों को विकास की पहुंच में लाया गया है। साथ ही निर्धन तथा असहाय लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में दवाएं तथा सभी प्रकार की जांच निःशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि ‘102’ व ‘108’ एम्बुलेन्स सेवा के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को गरीबों तक पहुंचाया गया है, इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले पीडि़त एवं बीमार लोगों को काफी राहत मिली। गरीबों की चिकित्सा के लिए विधायक निधि से मद्द करने का प्राविधान किया गया है।
श्री यादव ने देश की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना, समाजवादी पेंशन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों को काफी सहारा मिला है। इस योजना से निर्धन परिवारों की लगभग 45 लाख महिलाओं को 500 रुपए की मासिक पेंशन दी जा रही है। इससे महिलाओं के सशक्तिकरण को गति मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास का एजेंडा निर्धारित करते हुए किसानों तथा नौजवानांे के हित में नीतियां तैयार करके उन पर गम्भीरता से अमल कर रही है।
मुख्यमंत्री ने आगरा-लखनऊ-एक्सप्रेस-वे की चर्चा करते हुए कहा कि यह देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा। इससे जहाॅं एक ओर आवागमन सुगम होगा, वही दूसरी ओर किसानों के कृषि उत्पादों को तेजी से बड़े शहरों में पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। यह मार्ग विकास एवं खुशहाली का मार्ग साबित होगा। उन्होंने एक्सप्रेस-वे के लिए जनपद के किसानांे द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर किसानांे को धन्यवाद दिया।
श्री यादव ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष सहायता प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही  है। केन्द्र के अपेक्षित सहयोग के बिना ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सूखे की स्थिति में सरकार किसानों का भरपूर सहयोग करेगी, इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दे दिये गये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा व अन्य नदियां तभी पूरी तरह से साफ तभी होगी जब हमारे शहर साफ होंगे और नालांे, नालियों एवं फैक्ट्रियों का दूषित जल नदियों में प्रवाहित नहीं होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार गम्भीरता से प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में आम जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने नवावगंज पक्षी विहार में मनरेगा के तहत जे0सी0बी0 से खुदाई कराने के सवाल पर कहा कि इसकी जाँच करायी जायेगी।
 इस अवसर पर राजनैतिक पंेशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्राॅनिक राज्यमंत्री श्री सुधीर कुमार रावत, सदस्य विधान परिषद श्री एस0आर0एस0 यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »