
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राम नाइक ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की डाक्यूमेंट्री रिलीज़ की. कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के.सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर जनरल वी.के.सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यमन में फंसे लोगों को निकालने में अहम भूमिका निभाई थी. सीएम योगी ने कहा कि हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं इसलिए हमें आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों से डरने की ज़रुरत नहीं है. महाराणा प्रताप की जयन्ती की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे प्रेरणा लेने की बात कही.
उन्होंने कहा कि आज के दिन महाराणा प्रताप के गौरव को सम्मान देना चाहिए. डाक्यूमेंट्री की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डाक्यूमेंट्री जनरल वी.के.सिंह की रचनात्मकता को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने इतिहास को नहीं संभाल सकता वह भविष्य को भी नहीं संभाल सकता. मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के शौर्य की चर्चा करते हुए कहा कि जब मान सिंह ने महाराणा प्रताप से यह कहा कि वह बाबर के सामने झुक जाएँ तो उन्होंने कहा कि अकबर शासक नहीं अधर्मी है. योगी आदित्यनाथ पर बनी डाक्यूमेंट्री को रिलीज़ करने के बाद राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि इस डाक्यूमेंट्री में मेरे बारे में भी बहुत कुछ दिखाया गया है.
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सबको प्रेरणा देता है. कुछ लोगों को लगता है कि महाराणा प्रताप राजस्थान के है, शिवजी महाराष्ट्र के हैं और भगवान राम उत्तर प्ररदेश के हैं जबकि यह सब हमारे देश के हैं. उन्होंने कहा कि कल 10 मई को जनरल वीके सिंह का जन्मदिन है. वीके सिंह का यह दूसरा कार्यक्रम है. पहला कार्यक्रम राजभवन में हुवा था. इन 3 सालों में वी.के. सिंह ने कई ऐतिहासिक काम किये. राज्यपाल ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे देश मे चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जैसा होना चाहिए. इस मौके पर जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि आज महाराणा प्रताप का 477 वां जन्मदिन है. महाराणा प्रताप में त्याग है, शौर्य है, सबको साथ को लेकर चलने का साहस है, महाराणा प्रताप के बहुत सारे गुण योगी आदित्यनाथ में दिखाई देते हैं. योगी जी की कार्यशैली से उत्तर प्रदेश के बहुत जल्दी अच्छे दिन आने वाले हैं
https://rashtriyadinmaan.com
