केन्द्रीय विद्यालय कैन्ट में पुरस्कृत हुए मेधावी


18320547_1839403026380894_6050845280413080208_o
शिक्षा के साथ अनुशासन अनिवार्यःनवीन

लखनऊ,। केन्द्रीय विद्यालय कैन्ट में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रम के बीच ब्रिेगेडियर ए.के. व्यास एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त अजय पंत की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया। नृत्य ड्रामा के प्रदर्शन के साथ-साथ मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान केवल विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे पुरस्कृत हुए।

आज सुबह की पाली में प्राचार्य आर.एम.नवीन ने सामूहिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी क्रमशः विदुषी मिश्रा, प्रिंसी पाण्डेय, भूमिका पाल, रवि प्रकाश, अपर्णा पाण्डेय, प्राचाी, आदित्य सिंह, अंकिता सिंह, शादाब अली,प्रीती कुशवाहा, प्रियंका कुमारी, शिवम पाण्डेय, सिद्धार्थ गुप्ता को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन अनिवार्य है। कार्यक्रम के अन्त में कक्षा नवी ब महिमा शर्मा के पिता प्रेम शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिभावक के रूप में पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन के.के.पाण्डेय द्वारा किया गया।


Scroll To Top
Translate »