लाभम के सेमिनार में सर्राफा व्यवसायियों को जीएसटी एवं हॉलमार्किंग की जानकारी दी गई


25487352_904730389684639_2475202850942689045_o

लखनऊ |  ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन रत्न एवं आभूषण के शीर्ष व्यापारिक संगठन है , जो लाभम के नाम से एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन कर रहे हैं , जिसमे विभिन्न विषय जैसे आयकर , जीएसटी , हॉल मार्किंग, संचालन और कई विषयों पर एक उच्च शिक्षा प्रदान करने का कार्यक्रम है ।
Gjf पिछले वित्तीय वर्ष में 30 से अधिक सेमिनार का आयोजन कर चुकी है । आज उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन और लखनऊ सराफा एसोसिएशन के सहयोग से लाभम सेमिनार का आयोजन लखनऊ के क्लार्क अवध होटल में आयोजित किया गया जिसमें GJF के चेयरमैन श्री नितिन खंडेलवाल  , IPC श्री जी वी श्रीधर , जोनल अध्यक्ष श्री विजय खन्ना वित्त निर्देशक एवं संयोजक श्री मनोज कुमार झा एवं उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश चंद जैन एवं लखनऊ के अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ रस्तोगी एवं राजन रस्तोगी उपस्थित रहे , इस आयोजन में लखनऊ के एवं आसपास के जिलों के लगभग 500 सर्राफा व्यवसाय भागीदार रहे जिसमें सभी सर्राफा व्यवसायियों को जीएसटी की विस्तृत जानकारी एवं हॉलमार्किंग ( जो केंद्र सरकार से कंपलसरी करने जा रही है ) के ऊपर विशेष जानकारी दी गई |

इस कार्यक्रम का आशय यह था कि सराफा व्यवसाई जो भिन्न भिन्न क्षेत्रों में अपना वयापार करते हैं उसको कैसे अछी तरह संचालित कर सकते हैं , जीएसटी में कुछ नए कानून से आए हैं जिनकी विस्तृत जानकारी इस सेमिनार में दी गई , हॉलमार्क के ऊपर आए हुए नए कानूनों की जानकारी भी दी गई , इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लखनऊ सराफा एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए विभिन्न संगठनों के सभी अध्यक्ष और महामंत्री का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ

सेमिनार में मुख्य रुप से लखनऊ सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री रवीश अग्रवाल, संजय गुप्ता , प्रवक्ता डॉ राजकुमार वर्मा, चौक सराफा के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद जैन , आदेश जैन, अंकित , राजीव रस्तोगी , अनुराग रस्तोगी, अमर सिंह, लोकेश अग्रवाल , नीरज सिंह , अवध सराफा एसोसिएशन से श्री मनीष वर्मा , मनीष वर्मा ( बिन्नू) , पदमचंद जैन , शेष कैसेरवानी, योगेश रस्तोगी , कानपुर सराफा से गोपाल अग्रवाल, कैलाश नाथ अग्रवाल, मुन्ना मिस्र , राम नाथ महेंद्र, नीरज दीक्षित आदि उपस्थित रहे


Scroll To Top
Translate »