जीएसटी के कारण पूरी अर्थव्यवस्था उलझ गयी है ,बाजार का कारोबार ठप्प है —-अखिलेश यादव


16-10 eopoi
लखनऊ|
        समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा है कि इस पर्व को अपने-अपने घरों पर सभी को सादगी के साथ मनाना चाहिए। सभी के बीच सद्भाव हो। उन्हांेने कहा कि अंधविश्वास का अंधेरा दूर होना चाहिए। सत्य के मार्ग पर लोग चलने का संकल्प लें, मन में छल कपट की भावना न हो। जातिवाद से ऊपर उठकर सभी समाज हित में काम करें। परस्पर सद्भाव तथा सौहार्द का वातावरण रहना चाहिए।
  श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में विभिन्न जनपदों में आए सैकड़ों लोगों ने भेंट की। इनमें किसान, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं, अल्पसंख्यक तथा कर्नाटक से आए 18 साईकिल यात्रियों का दल भी शामिल था। इस अवसर पर पूर्व विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय विधान परिषद में नेता विरोधी दल श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पूर्व मंत्री श्री राजंद्र चौधरी, फरीद महफूज किदवई, शैलेंद्र यादव ललई, श्री एसआरएस यादव, राममूर्ति वर्मा, नितिन अग्रवाल, विधायक अरविन्द कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव, संग्राम सिंह, राजेश यादव राजू, नरेन्द्र वर्मा भी मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री से बड़ी संख्या में मिलने आए नौजवानों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ में समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। किसानों ने अपनी परेशानियों से उन्हें अगत कराया। गौतमबुद्ध यूथ पार्लमेंट 2017 के विजेता अभिराज सिंह के साथ मिलने आए थे। महिलाओं ने कहा कि भाजपा राज में उनकी इज्जत सुरक्षित नहीं है। व्यापारी परेशान हैं नोटबंदी के बाद जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया है। कानपुर के व्यापारियों ने अपने उत्पीड़न की शिकायत की।
 श्री अखिलेश यादव ने जीएसटी के नियमों में सरलीकरण की मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाए। उन्हें जेल भेजना उचित नहीं है। जीएसटी की जटिलताओं के कारण पूरी अर्थव्यवस्था उलझ गयी है। इससे बाजार का कारोबार ठप्प है और समाज का हर वर्ग एवं उपभोक्ता परेशाान है।

Scroll To Top
Translate »