गुड़गांव: देश की पहली महिला IPS अफसर किरण बेदी के पति का निधन


kirई दिल्ली. देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी के पति बृज बेदी का रविवार सुबह निधन हो गया। गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें किडनी और सांस लेने में प्रॉब्लम होने पर 28 जनवरी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बृज बेदी कई NGO’s से जुड़े हुए थे। बिजनेसमैन होने के साथ-साथ बृज सामाजिक काम भी करते थे। रविवार सुबह 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।

टेनिस ग्राउंड पर हुई थी बृज और किरण की मुलाकात…

अमृतसर के टेनिस कोर्ट पर बृज बेदी और किरण की पहली मुलाकात हुई थी। यहीं प्यार हुआ और यहीं के शिवाला मंदिर में 9 मार्च, 1972 को दोनों ने शादी कर ली।

– किरण और बृज की शादी को 44 साल हो चुके थे, लेकिन दोनों पिछले कई साल से अलग-अलग रह रहे थे। किरण दिल्ली में रहती हैं और बृज अमृतसर में रहते थे।

– बृज हर शुक्रवार किरण से मिलने दिल्ली आते थे।

– किरण बेदी से उम्र में आठ साल बड़े बृज बेदी बिजनेसमैन थे। इसके अलावा वे अमृतसर में बच्चों के लिए स्कूल चलाते थे।

– अमृतसर में अश्लील पोस्टरों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ ही उन्होंने शहर की सफाई, ट्रैफिक अरेंजमेंट के लिए भी कई अभियान चलाए हैं।

– वह स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप्स के लिए भी कई योजनाएं भी चला चुके थे।

– बृज अमृतसर में ही ड्रग एडिक्ट बच्चों के ‌लिए भी एक स्कूल चला रहे थे।

– किरण ने 1999 में अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में सिटीजन फोरम विद्या मंदिर खोला। इसमें गरीब व नशे के बर्बाद हुए परिवारों के बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाती है।

– अमृतसर में खेल के विकास के लिए काम करने वाले बृज को फोटोग्राफी का भी शौक था।

 


Scroll To Top
Translate »