मुख्यमंत्री ने मथुरा में 18 मेगावाॅट बायोमास आधारित पावर प्लाण्ट एवं विश्व के प्रथम सिलिका प्लाण्ट का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया


mmnju78yमथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन के विकास के लिए 
सरकार ने अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कारोबारी प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं। इससे यहां बड़ी मात्रा में निवेश आ रहा है। प्रदेश के विकास के लिए काम करने वालों को हर तरह की सुविधा और मदद के लिए सरकार तत्पर है।
मुख्यमंत्री आज जनपद मथुरा के छाता में अशर ग्रुप के 18 मेगावाॅट बायोमास आधारित पावर प्लाण्ट एवं विश्व के प्रथम सिलिका प्लाण्ट के भूमि पूजन एवं शिलान्यास अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब व किसानों के विकास से ही प्रदेश व देश तरक्की करेगा। राज्य सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए हर सहयोग व सुविधा प्रदान करने का कार्य किया गया है। प्रदेश के 45 लाख गरीब परिवारों को समाजवादी पेंशन से जोड़ा गया है। अगले वित्तीय वर्ष में 55 लाख गरीब परिवारों को इससे जोड़ा जाएगा। बेरोजगारों के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर मुहैया कराया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा चुनाव से पहले किये गये अपने सारे वादों को पूरा किया गया है। किसान, उद्यमी ही नहीं पहलवान, खिलाड़ी, साहित्यकार आदि सभी के सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने कार्य किया है। दुनिया को देश में जो बड़ा बाजार दिखाई दे रहा है, उसमें उत्तर प्रदेश का प्रमुख स्थान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में विद्युत उत्पादन को सर्वाधिक प्रोत्साहन दिया गया है। पनबिजली के अलावा कोयला, बायोमास सहित सौर ऊर्जा आदि सभी क्षेत्रों को पूरा प्रोत्साहन दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में 14 से 16 घण्टे तथा शहरी क्षेत्र में 20 से 24 घण्टे तक बिजली मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहितकारी एवं कल्याणकारी कार्य कर रही है तथा सरकारी योजनाओं के पात्रों को पूरा लाभ समय से दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए दूध का कारोबार करने वालों को पूरी मदद की जा रही है। उन्होंने छाता सुगर मिल को चलाने के इच्छुक कारोबारी को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।
श्री यादव ने कहा कि मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन के विकास के लिए सरकार ने अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हंै, जिनके माध्यम से पयर्टन स्थलों को बेहतर बनाने के साथ दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को अधिकाधिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, छाता-गोवर्धन फोर-लेन के चल रहे निर्माण कार्य सहित मण्डी द्वारा पूर्व निर्मित मार्गों की मरम्मत एवं रख-रखाव हेतु लोक निर्माण विभाग को दायित्व सौंपने की बात उनके द्वारा कही गई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रामजी लाल सुमन, विधायक श्री तेजपाल सिंह, नीदरलैण्ड एफ0एम0ओ0 के प्रतिनिधि श्री आर्यन, अमेरिका से आए गुड ईयर टायर कम्पनी के डायरेक्टर डाॅ0 सुरेन्द्र चावला, अशर एग्रो के सी0एम0डी0 डाॅ0 बी0के0 चतुर्वेदी एवं डायरेक्टर श्री श्रेयस चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि आज जिस बायोमास पावर प्लाण्ट की आधारशिला रखी गई है, उसमें चावल की भूसी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना बिजली का उत्पादन होगा। उसके बाद बची हुई राख से सिलिका भी बनाई जाएगी। अशर एग्रो के इस नये ग्रीन सिलिका प्लाण्ट द्वारा प्रदूषण के बगैर सिलिका बनाने की अनोखी विधि ईजाद हुई है। धान की भूसी से बिजली और सिलिका जैसे सफल उत्पाद मिलने से प्रदेश में बिजली की कमी को दूर करने के साथ-साथ बेरोजगारी और प्रदूषण जैसी गम्भीर समस्याओं पर भी आसानी से काबू पाया जा सकता है।
———

Scroll To Top
Translate »