हापुड़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बोले ,जीएसटी से प्राधिकरण पूरी तरह लुट पिट गया, फ्लैट बिक नहीं रहे हैं


noida_building_1501220410

lucknow।  हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गया प्रसाद किसी न किसी विवाद एवं कारनामे को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। गया प्रसाद से किसानों के नेता राजवीर भाटी किसानों की समस्‍याओं को लेकर बात करने पहुंचे तो उन्‍होंने उनसे ऐसी बातें कही कि चर्चा में आ गए। किसान नेता ने उनकी बातें रिकार्ड कर ली।

एक ओर सरकार ने किसानों की समस्‍याओं को प्राथमिकता से निस्‍तारण के आदेश दे रखे हैं, वहीं अधिकारी आदेशों को ठेगा दिखा रहे हैं।    प्राधिकरण उपाध्यक्ष गया प्रसाद से किसानों के नेता राजवीर भाटी समस्‍याओं को लेकर मिलने पहुंचे। तो उलटा उपाध्यक्ष उन्‍हें ही अपनी समस्या बताने लगे। उन्‍होंने ऑथोरिटी को लुटा पीटा बताते हुए कहा कि जीएसटी लागू हो गई, जिसमें प्राधिकरण पूरी तरह लुट पिट गया। प्राधिकरण के बने फ्लैट भी नहीं बिक रहे हैं।

जब राजवीर भाटी के साथ गए किसानों ने प्राधिकरण के बाहर धरने पर बैठने की बात कही तो उपाध्यक्ष आग बबूला हो गए और बोले क्या करोगे, आग लगाओगे, हमें मारोगे। किसान नेता राजवीर भाटी ने उपाध्यक्ष की सारी बातें मोबाइल में रिकार्ड कर लीं और मीडिया में वायरल कर दीं। इस संबंध में जब जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश से बात की गई तो उन्‍होंने इसे मामूली बात कहकर किनारा कर लिया।

यह मामला करीब पिछले 9 वर्षों से चल रहा है प्राधिकरण ने अपनी प्रीतविहार आवासीय योजना लाने के लिए किसानों की खेती की भूमि अधिग्रहण की थी। नियम के अनुसार किसानों को योजना में 6 प्रतिशत जमीन डवलप करके देनी थी। इसका प्रधिकरण ने किसानों से डवलपमेंट चार्ज भी वसूल लिया, लेकिन आज तक जमीन नहीं दी। किसानों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन बस आश्वासन ही मिला।


Scroll To Top
Translate »