नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक और दोपहिया वाहन उद्योग के सिरमौर बृजमोहन लाल मुंजाल का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज शाम यहां निधन हो गया। वह 92 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मुंजाल ने दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।
प्राप्त समाचार के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुंजाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुंजाल के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। इसी साल शुरू में मुंजाल चार अरब डालर से अधिक के इस समूह से सक्रिय भूमिका से हट गए थे और अवकाशप्राप्त अध्यक्ष बन गए थे। वह गैर कार्यकारी सदस्य के रूप में कंपनी के बोर्ड में थे। औपचारिक रूप से वर्ष 1956 में अस्तिव में अस्तित्व में आए हीरोग्रुप ने 1940 के दशक के प्रारंभ में ही चार भाइयों द्वारा साइकिल निर्माता के रूप में अपनी गतिविधियां प्रारंभ की थी।
https://rashtriyadinmaan.com
