ठाणे: मुंबई से लगे ठाणे जिला के कल्याण-डोंबीवली में कल हुए स्थानीय निकाय चुनाव सबसे अधिक 52 सीटें शिवसेना को मिली हैं। कल्याण-डोंबीवली के 122 सीटों के लिए 120 सीटों पर चुनाव लड़ा गया, जबकि दो सीटों पर कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। चुनाव परिणाम में शिव सेना को 52 सीट, भारतीय जनता पार्टी को 42, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को नौ, कांग्रेस को चार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दो और अन्य/निर्दलीय उम्मीदवारों को 11 सीटें मिली हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

