नोएडा में पहली बार होमबॉयर्स एसोसिएशन देरी के चलते अधूरे फ्लैटों के प्रोजेक्ट का पूरा करेगी काम


 

 

lucknow |   नोएडा में पहली बार एक होमबॉयर्स एसोसिएशन उस रेजिडेंसियल बिल्डिंग का अधिग्रहण कर उस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी, जिसे उसके डेवलपर पूरा करने में विफल रहे हैं।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के साथ सेक्टर-128 में जयप्रकाश एसोसिएट लिमिटेड (JAL) के कलप्सो कोर्ट (Kalypso Court) प्रोजेक्ट को 2007 में लॉन्च किया गया था और इसमें 1,140 रेजिडेंसियल फ्लैट बनने थे। हालांकि, डेवलपर इस प्रोजेक्ट को अपनी समय सीमा 2010-2011 तक पूरा करने में विफल रहा। इसके बाद 2019 में होमबॉयर्स एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) से संपर्क किया। यूपी-रेरा एक्ट को लागू करते हुए प्राधिकरण ने पिछले हफ्ते घर खरीदारों के संगठन ‘प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसाइटी’ (Progressive Welfare Society) को यह काम पूरा करने का जिम्मा सौंप दिया।

यूपी-रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार ने कहा कि अधिनियम की धारा 7 और 8 के अनुसार, हमारे पास प्रोजेक्ट को निष्क्रिय करने और इसे बॉयर्स एसोसिएशन को सौंपते और इसे पूरा करने के लिए आमंत्रित करने का विकल्प है। JAL ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है और हमने बॉयर्स एसोसिएशन को इसका कंट्रोल करने की अनुमति दी।

दिलचस्प बात यह है कि एसोसिएशन ने अधूरा काम पूरा करने के लिए JAL को को ही ठेकेदार के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है, जिसमें शेष 304 आफ्लैट्स को पूरा करना शामिल है। हालांकि, JAL ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेश पटेल ने कहा कि यूपी-रेरा ने हमें JAL को एक ठेकेदार के रूप में नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। हमें JAL के काम की गुणवत्ता से कोई समस्या नहीं थी, केवल देरी की समस्या थी। हमने JAL को इसलिए काम पर रखा क्योंकि उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का निर्माण किया है और वे बेहतर काम कर सकें। फंडिंग भी हमारे लिए कोई समस्या नहीं है। हमें उम्मीद है कि निर्माण कार्य एक सप्ताह के समय में शुरू हो जाएगा और 12 महीनों में पूरा हो जाएगा।

 


Scroll To Top
Translate »