सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ किया केस


पटना |  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. सुशांत सिंह राजपूत करीब एक महीने पहले मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. परिवार का आरोप है कि उसने उसे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया. सुशांत के पिता ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि उम्र अधिक होने की वजह से वो अब भागदौड़ नहीं कर सकते थे. इस कारण उन्होंने पटना पुलिस से सुशांत की मौत की जांच करने की मांग की है.

पटना पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत के पिता ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर रखा था और पूरी तरह से अपने कब्जे में कर रखा था. उसके बैंक अकाउंट को भी वही मैनेज करती थी. पिता का आरोप है कि रिया ने सुशांत के रुपये भी गबन किये हैं और वह उसे पूरे दबाव में रखती थी. पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंच चुकी है.

बता दें कि कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने आवास पर मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म ‘काय पो चे’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘सोन चिरैया’, ‘एम.एस धोनी’ और कई फिल्मों में नजर आए.


Scroll To Top
Translate »