हाईटेक जमाने की कैसी होगी उ0प्र0 पुलिस क्या है, सरकार का नजरियां – हरिष्चन्द्र श्रीवास्तव


ggftr54r54
लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश सरकार से सवाल पूछा कि हाईटेक जमाने में उ0प्र0 पुलिस बल के बारे में सरकार का नजरियां क्या है ? प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने प्रदेश के लिए होने वाली पुलिस भर्ती पर सरकार के मुखिया के नजरियंे को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज टेक्नोलाजी का जमाना है। समाज में अपराधियों की गतिविधियों हाईटेक हो गयी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बढ़ते अपराधों पर नियत्रंण के लिए बार-बार प्रदेश की पुलिस को हाईटेक किये जाने की बात सरकार द्वारा कही जाती है। दूसरी तरफ प्रदेश के मुखिया पुलिस बल के लिए होने वाली 35000 सिपाहियों की भर्ती के लिए युवाओं को दूध पीने और सेहत बनाने की नसीहत दे रहे हैं। ऐसे में बिना लिखित परीक्षा के उ0प्र0 का पुलिस बल सरकार केवल लाठी भांजने वाली फौज चाहती है ?
प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार से सवाल पूछा कि प्रदेश में निरन्तर बढ़ते अपराधों पर सरकार नियत्रंण के लिए क्या सिपाहियों के वौद्धिक प्रतिभा को आवश्यक नहीं समझती ?
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी  नियुक्तियों में भ्रष्टाचार समाप्त किये जाने के लिए लिखित परीक्षा व मेरिट पर बल दे रहे है। दूसरी तरफ उ0प्र0 सरकार सिपाहियों की नियुक्ति में लिखित परीक्षा समाप्त कर केवल शरीरिक परीक्षा व साक्षात्कार कर नियुक्ति देने जा रही है।

Scroll To Top
Translate »