पाकिस्तान में मुझे शारीरिक नहीं, मानसिक यातनाएं दी गई- विंग कमांडर अभिनंदन


बुधवार को एफ-16 को मार गिराते वक्त मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान करीब 50 से ज्यादा घंटे तक पाकिस्तान की हिरासत में रहे। भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले के उद्देश्य से जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन कर फायरिंग की, उसका जवाब दने के लिए भारतीय लड़ाकू विमानों ने आसमान में उन्हें सीधी चुनौती दी। जिसके बाद पाकिस्तानी विमानों को भाग खड़ा होना पड़ा।

विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिसतान के अधिकारियों की तरफ से उस वक्त पकड़ लिया गया जब नियंत्रण रेखा के उस पार उनका मिग-21 बिसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान उन्होंने एक पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमान को भी मार गिराया। लेकिन, जब वे पैराशूट का इस्तेमाल कर नीचे उतरे तो उन्हें पता चला कि वह पाकिस्तान के नियंत्रण वाले जम्मू कश्मीर में है और वहां पर स्थानीय लोगों ने बदसलूकी के बाद उन्हें पाकिस्तान की सेना के हवाले कर दिया गया।

करीब 58 घंटे तक पाकिस्तान की सेना के हिरासत में बिताने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन को शुक्रवार की देर शाम अमृतसर के पास वाघा-अटारी सीमा भारत को सौंप दिया गया।

अब, वायु सेना के पायलट को ‘कूलिंग डाउन’ की प्रक्रिया के तहत गुजरना होगा और ये चीजें अभी कुछ दिनों तक लगातार जारी रह सकती है। इस अभ्यास के तहत उन्हें मेडिकल पर्यवेक्षण में रखा जाएगा और एयर फोर्स की तरफ से काउंसलिंग कराई जाएगी।

भारत पहुंचने के बाद अभिनंदन को शुरुआती जांच से गुजरना पड़ा। उनका शनिवार को कुछ और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अब वायुसेना की पहली प्राथमिकता अभिनंदन के स्वास्थ्य को सामान्य हालत में लाने की है।

 


Scroll To Top
Translate »