अगर CBI मेरे घर पर छापा मारती है तो उसे मफलर मिलेंगे: केजरीवाल


 

kejriwal-assembly-new_650x400_51450789544

दिल्ली| दिल्ली सचिवालय में सीबीआई छापे से नाराज चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. केजरीवाल ने रविवार को तल्ख अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर जांच एजेंसी उनके आवास पर छापा मारती है तो उसे कुछ नहीं, बल्कि अनगिनत मफलर मिलेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हाल ही मोदी जी ने छापा मरवाया था. कुछ नहीं मिला. मेरे कार्यालय पर हाल ही छापा मारा गया था. अगर वे मेरे घर पर छापा मारते हैं तो उन्हें कुछ नहीं, बल्कि अनगिनत मफलर मिलेंगे.’ आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के लिए ‘मफलरमैन रिटर्न्‍स’ के नाम से प्रचार अभियान चलाया था. अपनी खांसी की बीमारी के कारण केजरीवाल अक्सर मफलर के साथ दिखते हैं, ऐसे में यह उनकी पहचान भी बन गई है.

सीबीआई को भेजेंगे ऑटो परमिट मामला
ऑटो परमिट में कथित अनियमितता को लेकर परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों के निलंबन का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ये मामले सीबीआई के सुपुर्द करेगी.

उन्होंने कहा, ‘हमने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया और सतर्कता जांच का आदेश दिया है. अब हम इस मामले को सीबीआई को सौपेंगे. हम सीबीआई को इतनी चीजें भेजेंगे जिसमें उन्हें बहुत कुछ मिल जाएगा. कुछ दिनों पहले हमने उन्हें एक अधिकारी का मामला भेजा था, जिसके पास कई किलोग्राम सोने के बिस्कुट मिले थे.’

Ads by ZINC

Scroll To Top
Translate »