मोदी को काट गया है ‘नोबेल पुरस्कार का मच्छर’


 

98663-manish-tiwari

नई दिल्ली : काबुल से दिल्ली लौटते वक्त लाहौर की यात्रा कर इतिहास रचने वाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने फिर से सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि मोदी का पाकिस्तान दौरा ऐसे ही नहीं था। दरअसल उन्हें नोबेल पुरस्कार का मच्छर काट गया है।

रविवार को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ‘लगता है पीएम मोदी को ‘नोबल शांति पुरस्कार’ के मच्छर ने काट लिया है। नवाज शरीफ जी को तो पहले से काटा हुआ था ही।’ उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी कांग्रेस ने इस बात को पुख्ता तरीके से कहा था कि पीएम मोदी की पाक यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था। पाकिस्तानी मीडिया ने भी दावा है कि मोदी की यात्रा पहले से ही तय थी।

मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पीएम के देशवासियों से जुडऩे का एक माध्यम है और इसका राजनीतिकरण नहीं होना


Scroll To Top
Translate »