रेरा, रोहतास बिल्डर व अंसल एपीआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में ,टाउनशिप की रिपोर्ट में मिली तमाम खामियां


12038490_483500795161027_481864105578063512_n

 

लखनऊ। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी ने रोहतास बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। रेरा को बड़ी संख्या में शिकायत मिली है जिसमें बिल्डर ने उसने आवंटियों को लोगों को ठगा। शुरुआती पड़ताल में भी इसकी पुष्टि हुई है। रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार ने बिल्डर से उनकी टाउनशिप के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी थी। 26 सितम्बर को बिल्डर की जो रिपोर्ट आयी है उसमें भी तमाम खामियां मिली हैं। ऐसे में अथारिटी बिल्डर के खिलाफ वित्तीय आडिट कराने की तैयारी कर रहा है।

रोहतास बिल्डर ने अपनी सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड तथा विभूतिखण्ड गोमतीनगर योजना में सैकड़ों आवंटियों के साथ धोखा किया है। पैसा लेने के बावजूद उन्हें न तो प्लाट दे रहा है न मकान। विभूतिखण्ड के प्लूमेरिया में जिन लोगों को फ्लैट बेचा है उनके फ्लैटों पर बैंकों से लोन ले लिया है। इसकी वजह से लोगों के फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। उसने बिना रजिस्ट्री के तमाम लोगों को फ्लैटों का कब्जा दे दिया। इससे सरकार को स्टाम्प शुल्क का नुकसान हुआ है।

बिल्डर के खिलाफ काफी शिकायतें आने के बाद रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार ने 19 सितम्बर को बिल्डर को तलब किया था। अध्यक्ष ने बिल्डर को पूरी रिपोर्ट देने को कहा था। 26 सितम्बर को मामले में फिर सुनवायी हुई। इस दौरान एलडीए के अधिकारी भी मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्ट में बिल्डर की काफी धोखाधड़ी सामने आयी है। इसलिए रेरा अध्यक्ष ने बिल्डर के खिलाफ वित्तीय आडिट कराने की तैयारी की है। उन्होंने बिल्डर को कठोर कार्रवाई के लिए भी तैयार रहने को कहा है।

रेरा अध्यक्ष ने अंसल एपीआई बिल्डर से एक अक्तूबर को पूरी रिपोर्ट मांगी है। अब तक उसने कितनी जमीन ली। कितनों को मकान, प्लाट व फ्लैट बेचा। उससे कितनी आय हुई। जो आय हुई वह पैसा कहां गया। यहां के आवंटियों की रकम किस किस योजना में लगायी गयी है। इस सबके बारे में ब्योरा मांगा है। रिपोर्ट आने के बाद रेरा अंसल के मामले में भी निर्णय लेगा।


Scroll To Top
Translate »