मुख्यमंत्री ने आयोजित प्रेसवार्ता ‘विकास एवं
सुशासन के 30 माह’ को सम्बोधित किया
मुख्यमंत्री ने ‘विकास एवं सुशासन के 30 माह’ पुस्तक का विमोचन किया
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि पिछले ढाई वर्षाें में उत्तर प्रदेश को प्रत्येक क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। सुशासन और विकास को एक नया आयाम मिला है। 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रदेश में बनी वर्तमान सरकार के पास अपार चुनौतियां थी। उन चुनौतियों को टीम वर्क के साथ अवसरों में बदलने का कार्य राज्य सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षाें में प्रदेश को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन भी प्रदेश सरकार को मिला, जिसका परिणाम रहा राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर हुआ।
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज अपने सरकारी आवास में आयोजित प्रेसवार्ता ‘विकास एवं सुशासन के 30 माह’ को सम्बोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रकाशित ‘विकास एवं सुशासन के 30 माह’ पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि ढाई वर्षाें में हुए कामों से उत्तर प्रदेश के पर्सेप्शन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की 23 करोड़ जनता का विश्वास अर्जित किया है। इसी के दृष्टिगत जाति, मत, मजहब से ऊपर उठकर गांव, गरीब, किसान, मजदूर को केन्द्रित कर योजनाएं बनायी गयी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही 36 हजार करोड़ रुपये की धनराशि से 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों के फसली ऋण को माफ करने का कार्य किया गया। फसलों की नयी प्रोक्योरमेंट पाॅलिसी लागू किया गया है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। वर्षाें से अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है, जिससे 2.67 हेक्टेयर सिंचन क्षमता में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 2 करोड़ 33 लाख किसान परिवारों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया संचालित है। अब तक 01 करोड़ 57 लाख किसानों को इससे लाभान्वित किया जा चुका है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए तकनीकी बढ़ावा देेने का काम किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये हैं। प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को 73 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अब शुगर से एथेनाॅल बनाने की अनुमति भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में काफी सुधार किया है। जे0ई0, ए0ई0एस0 जैसी बीमारियों में काफी कमी आयी है। विगत ढाई वर्षाें में सरकार के प्रयासों एवं अन्तर्विभागीय समन्वय से इस घातक रोग के मामलें में 35 फीसदी की कमी हुई है तथा मृत्यु आंकड़ों में 65 प्रतिशत तक कमी आयी है। गोरखपुर और रायबरेली एम्स में 50-50 एम0बी0बी0एस0 सीटों पर छात्रों का प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 08 मेडिकल काॅलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, 14 राजकीय मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजे गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया गया है। कानून-व्यवस्था पर जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनायी गयी है। पहली बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंे एफ0आई0आर0 काउंटर, आॅनलाइन सेवाओं में यूपीकाॅप ;न्च्ब्व्च्द्ध मोबाइल एप तथा ई-एफ0आई0आर0 की व्यवस्था, स्पेशल पुलिस आॅपरेशन्स टीम ;ैच्व्ज्द्ध का गठन किया गया है। वर्ष 2017 की तुलना में प्रदेश में वर्ष 2018 में गम्भीर अपराधों जैसे डकैती, बलात्कार, हत्या, अपहरण एवं लूट के अपराधों में कमी आयी है। डकैती में 53.7 प्रतिशत बलात्कार में 35.06 प्रतिशत, हत्या में 14.05 प्रतिशत, लूट में 44.5 प्रतिशत, फिरौती हेतु अपहरण में 30.43 प्रतिशत तथा बलवा में 38.1 प्रतिशत की कमी आयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना निर्माणाधीन हैं। पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे अगस्त, 2020 तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड के लिए लाइफ लाइन होगी। गंगा एक्सप्रेस-वे जो देश का सबसे बड़ा एक्सपे्रस-वे होगा, बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 01 लाख 29 हजार 441 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त बनायी गयी। 08 हवाई अड्डे क्रियाशील हैं तथा 11 नये एयरपोर्ट निर्माणाधीन हैं। जेवर में 1334 हे0 में नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। एयरपोर्ट का संचालन वर्ष 2023 तक सम्भावित है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो रेल संचालित है। कानपुर, झांसी, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर और मेरठ शहरों के लिये मेट्रो या रैपिड अर्बन ट्रांसपोर्ट योजना तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) में 25 लाख से अधिक आवास बनाकर तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने मंे उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से 56 हजार वंचित लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ने का काम किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 02 करोड़ 61 लाख परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराये गये हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 01 करोड़ 35 लाख परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की इकोनामी को 5 ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके तहत उत्तर प्रदेश ने भी अपनी अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डाॅलर बनाने का लक्ष्य तय किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने द्वितीय कार्यकाल के मात्र 100 दिन में कई अहम फैसले लिए हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को हटा दिया है तथा अनुच्छेद 35ए को निरस्त करने का काम किया गया है। विवाहित मुस्लिम महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए रूढ़िवादी प्रथा तीन तलाक को समाप्त करने का कार्य किया गया है।
———