बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं का प्रांतीय सम्मेलन 19 सितंबर को, निजीकरण के विरोध एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन के कार्यक्रमों की घोषणा होगी


लखनऊ |  विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 19 सितंबर को लखनऊ में बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया की सम्मेलन में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण और आपूर्ति को अलग-अलग कर विद्युत आपूर्ति का कार्य निजी कंपनियों/ फ्रेंचाइजी को सौंपने की केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कर्मचारियों अभियंताओं ने देशव्यापी संघर्ष का निर्णय लिया है। सम्मेलन में बिजली कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का निराकरण ना होने,बिजली कर्मचारियों को मिल रही रियायती बिजली की सुविधा समाप्त करने की कोशिशों, संविदा कर्मियों की तेलंगाना सरकार की तरह नियमित नियुक्ति और ऊर्जा प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों व अभियंताओं के प्रति दमनात्मक रवैया अपनाए जाने के विरोध में प्रांतीय सम्मलेन में आंदोलन के कार्यक्रमों में की घोषणा की जाएगी ।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया की प्रांतीय सम्मेलन सप्रू मार्ग स्थित उद्यान भवन में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा ।


Scroll To Top
Translate »