
ईडी टीम ने लखनऊ के गोमती नगर के विशालखंड में छापेमारी की। इंजीनियरों और ठेकेदारों का पूरा घर खंगाला गया। टीम ने राजाजीपुरम इलाके में इंजीनियरों, ठेकेदारों और कंपनी के गठजोड़ को लेकर छापेमारी की।
सिंचाई विभाग के पूर्व अधिकारियों और गैमन इंडिया कंपनी के अधिकारियों के आठ ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची और घंटों तलाशी ली। उधर, राजस्थान के भिवाड़ी में ईडी की छापेमारी जारी है। हरियाणा के गुरुग्राम में ईडी ने छापेमारी की है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आईथम टॉवर में भी छापेमारी की गई है।
इस प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के बीचोंबीच बहने वाली गोमती नदी के 13 किलोमीटर लंबे किनारों का सौंदर्यीकरण किया जाना था। शुरू में यह प्रोजेक्ट 656 करोड़ का था, जो बाद में बढ़कर 1513 करोड़ का हो गया। प्रदेश सरकार का आरोप है कि इस रकम का 95 फीसद यानी 1435 करोड़ खर्च होने के बावजूद सिर्फ 60 फीसद काम पूरा हो सका।
https://rashtriyadinmaan.com
