यूपी में शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुसार मिलेगा आवास भत्ता —-डॉ. दिनेश शर्मा


डॉ. शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की तरफ से सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि स्ववित्त पोषित अध्यापकों की सेवा नियमावली के लिए जल्द गाइड लाइन जारी की जाएगी। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में भविष्य में ज्योतिष केंद्र खोलने तथा लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा दिए गए अन्य सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।


Scroll To Top
Translate »