कोरोना से निपटने को यूपी के पांच जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश


सीएम ने कानपुर नगर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया व वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम व वार्ड स्तर पर पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए हैं। इनका सदुपयोग कोरोना से निपटने में किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को सभी सीएमओ से और चिकित्सा शिक्षा मंत्री को सभी मेडिकल कालेजों और संस्थानों से संवाद करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनज़र इससे बचाव के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए कि वे मास्क को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।  मुख्यमंत्री  को बताया  गया कि अब तक 77 हजार राजस्व गांवों में फागिंग कराई जा चुकी है, जबकि 9 हजार नगरीय निकायों के वार्डों में भी फागिंग कराई गई है। ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने टिड्डी दल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रसायन का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए।


Scroll To Top
Translate »